Thursday, 10 September 2020

 बूंद-बूंद से है बनता सागर,

बूंद-बूंद से है बनता बादल,

वहीं तक बस जीवन है,

जहाँ तक है फैला धरती माँ का आंचल,


स्वच्छता है इसका अधिकार,

पर हर कोई चला नहीं सकता स्वच्छता अभियान,

पर अपनीं क्षमता से है कर सकता ज़रूर थोड़ा कल्याण,

क्योंकि बूंद-बूंद से हीं तो बनता है सागर,

बूंद-बूंद से हीं बनता है बादल,


बूंद-बूंद से है बनता सागर,

बूंद-बूंद से है बनता बादल,

वहीं तक बस जीवन है,

जहाँ तक है फैला धरती माँ का आंचल 


कवि मनीष 

****************************************

Tuesday, 8 September 2020

 सवेरे की लाली से खिल उठती है प्रकृति,

जैसे प्रकृति में नई जान है भर जाती,

सृष्टि के रचयिता की निराली है हर बात,

क्या अनोखी कारीगरी है परमपिता ब्रह्मा की


कवि मनीष 

****************************************


Sunday, 6 September 2020

 गुलशन फूलों से है बनता,

सागर पानीं की बूंदों से है बनता,

पूनम अमावस को है दूर करती,

और लौ आशा की भक्ति से हीं है जलती


कवि मनीष 

****************************************

Saturday, 5 September 2020

 आज के शिक्षक तो बस आवारगी में हैं रहते व्यस्त,

अच्छे विद्यार्थियों की करतें हैं जीवन पस्त,

पढ़ाना-लिखाना तो आता नहीं,

पढ़ानें को सिर्फ़ व्यापार बनाकर जेब भरना हीं है बस इनकी औक़ात 


कवि मनीष 


शिक्षक है वो जो विद्यार्थियों में देखे अपना भविष्य,

न की वसूले सिर्फ़ मोटी-मोटी फ़ीस


कवि मनीष 


आज के शिक्षकों को पढ़ाना तो केवल धंधा है,

शिक्षक वो है जो निर्मल ज्ञान से विद्यार्थियों के चरित्र को गढ़ता है 


शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएँ 


कवि मनीष 

****************************************


Friday, 4 September 2020

 प्रेम से बस जो करतें हैं इसकी भक्ति,

ये माँ लुटाती है उसपे अपनी सारी शक्ति,

भर देती है झोली पल भर में,

सुखों की सौगात ये है उनको देती रहती


जय माँ संतोषी 

कवि मनीष 

****************************************

Wednesday, 2 September 2020

 हिर्दय में होता है जब प्रेम सबके लिए,

हिर्दय में होती है जब करूणा सबके लिए,

बन जाता है वो ज़िंदा परमेश्वर,

करता है वो चमत्कारों का चमत्कार सबके लिए


कवि मनीष 

****************************************


Tuesday, 1 September 2020

 गंगा माई बहे ला भोले बाबा के किरपा से,

भुजंग देव निखारे ला भोले बाबा के रूपवा के,

सबके मन मोहे ला भोले बाबा के रूपवा,

करेला तांडव जब कोहराम मचेला पाप के नगरिया में 


कवि मनीष 

****************************************

प्रेम जब पहुँचे हिर्दय की गहराई तक, पराकाष्ठा पहुँचे उसकी नभ की ऊँचाई तक, प्रेम अगर रहे निर्मल गंगा माई के जैसे, वो प्रेम पहुँचे जटाधारी के ...